प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, सोमवार को दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित बीजेपी की दिल्ली इकाई के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इस उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ बीजेपी के कई नेता और हजारों कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 9 जून 2023 को कार्यालय का ‘भूमि पूजन’ किया था। करूर भगदड़ मामले में विजय की पार्टी TVK ने मदुरै बेंच में एक याचिका दायर की है, जिसमें निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। इस मामले की सुनवाई आज दोपहर को होगी। मद्रास हाई कोर्ट ने रविवार शाम की सुनवाई रद्द कर दी थी। मौसम विभाग ने मुंबई के पास पालघर में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। रेड अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.