आज शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को शपथ दिलाएंगी। पूर्व राज्यपाल राधाकृष्णन सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। वहीं, मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉक्टर नवीनचंद्र रामगुलाम आज अयोध्या का दौरा करेंगे। पिछले सप्ताह, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने भी अयोध्या का दौरा किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएम रामगुलाम का स्वागत करेंगे। वह सुबह 11 बजे वाराणसी से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रामगुलाम दोपहर 12:30 बजे देहरादून के लिए रवाना होंगे। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत की पांडुलिपि विरासत पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे और ज्ञान भारतम् पोर्टल लॉन्च करेंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.