तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सड़क चौड़ीकरण परियोजना के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने कोंडारेड्डीपल्ली में सड़क के रास्ते में आ रही अपने घर की चारदीवारी को गिराने का आदेश दिया। सड़क चौड़ीकरण के कारण पहले ही गांव के 43 घरों को आंशिक नुकसान हुआ था। सीएम के इस कदम से स्थानीय लोग प्रभावित हुए हैं, जिन्होंने उनके इस निर्णय की प्रशंसा की। अधिकारियों ने बताया कि सीएम ने पहले ही सड़क के निर्माण में नुकसान उठाने वालों को मुआवजा देने का आदेश दिया था, जिसके बाद इस काम में तेजी आई।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.