उत्तराखंड के चमोली जिले के देवाल क्षेत्र में बादल फटने से दो लोगों के लापता होने की खबर है। कई जानवर भी मारे गए हैं। भारी बारिश के कारण सड़कें बंद हो गई हैं। जिला मजिस्ट्रेट संदीप तिवारी ने बताया कि राहत टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। रुद्रप्रयाग और केदारनाथ सहित कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। केदारनाथ में पुल टूटने के कारण मोटर मार्ग भी बंद कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में बादल फटने से कुछ परिवार मलबे में फंस गए हैं। स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में लगा हुआ है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है और सभी की सुरक्षा की कामना की है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.