कांग्रेस द्वारा बिहार में निकाली जा रही वोटर अधिकार यात्रा में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की भागीदारी को लेकर प्रशांत किशोर ने कड़ी आपत्ति जताई है। किशोर ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस का रेवंत रेड्डी को चुनाव प्रचार के लिए बिहार लाना, बिहार के प्रति उनके दृष्टिकोण को उजागर करता है। उन्होंने रेवंत रेड्डी के उस पुराने बयान का भी उल्लेख किया जिसमें उन्होंने बिहार के लोगों के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। किशोर ने कहा कि रेवंत रेड्डी को बिहार में मंच पर लाना बिहार के लोगों का अपमान है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर रेवंत रेड्डी बिहार के गांवों में जाते हैं तो जनता उन्हें खदेड़ देगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.