राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का एक बड़ा कार्यक्रम आज से दिल्ली में शुरू हो रहा है, जो 28 अगस्त तक चलेगा। इस कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल होंगे और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोगों को संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ में 26 अगस्त से ‘रोजगार महाकुंभ-2025’ का आयोजन कर रही है, जिसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार देना है। कांग्रेस सांसद आज से बिहार के दो दिवसीय दौरे पर हैं। मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने महाराष्ट्र सरकार को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के तहत मराठा समुदाय को 10 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए 26 अगस्त तक का समय दिया है। दिल्ली के उपराज्यपाल के आदेश के खिलाफ, वकील आज लगातार चौथे दिन भी हड़ताल पर हैं। इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी आज लखनऊ जाएंगे और अखिलेश यादव सहित कई नेताओं से मुलाकात करेंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.