केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने बेटे महानआर्यमन के साथ भगवान महाकाल की शाही सवारी में शामिल हुए और पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर भारी भीड़ उमड़ी। सिंधिया परिवार, जो कि 14वें वंशज हैं, ने उज्जैन में उस परंपरा को निभाया जिसकी शुरुआत सिंधिया काल में हुई थी। 1732 में, लगभग तीन शताब्दी पूर्व, राणोंजी सिंधिया ने महाकालेश्वर मंदिर का पुनर्निर्माण करवाया। इसके बाद 500 वर्षों से बंद मंदिर को फिर से खोला गया और भगवान महाकाल की सवारी फिर से शुरू हुई। सिंहस्थ कुंभ की शुरुआत भी 500 साल बाद हुई थी। तब से मराठा साम्राज्य के सिंधिया परिवार के सदस्य भगवान महाकाल की सवारी में शामिल होते रहे हैं, और यह परंपरा आज भी जारी है। इंदौर में एमपीसीए एनुअल अवार्ड शो में भाग लेने के बाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया और महान आर्यमन सिंधिया उज्जैन में शाही सवारी में शामिल हुए।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.