मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अटल जी छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अटल जी एक महान व्यक्ति थे, जिनकी भाषण शैली सभी को आकर्षित करती थी। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के रजत महोत्सव का आयोजन कर रही है, जो अटल जी की ही देन है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष को ‘अटल निर्माण वर्ष’ के रूप में मना रही है, जिसके तहत अधोसंरचना विकास में तेजी लाने के लिए विशेष बजट का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटल जी ने हमेशा सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति को महत्व दिया।
Trending
- जापान में भूकंप: नोडा तट पर 6.0 की तीव्रता, सुनामी का खतरा नहीं
- अमेरिकी रिपोर्ट: 2026 में भारत-पाकिस्तान, अफगान-पाक में युद्ध की आशंका
- भारत-बांग्लादेश जल संधि: फरक्का समझौते की अहमियत और भविष्य पर बहस
- नए साल का तोहफा: IGL ने PNG ₹0.70/SCM सस्ता किया
- आतंकवाद से भड़केगा भारत-पाकिस्तान युद्ध? 2026 की चिंताजनक भविष्यवाणी
- जेपी जेल से तीन कैदियों का फरार होना, झारखंड में सुरक्षा पर सवाल
- 14,100 लोगों पर आरपीएफ का शिकंजा: रेल सुरक्षा में अभूतपूर्व कार्रवाई
- दिल्ली-NCR कोहरे की चपेट में: उड़ानों और ट्रेनों का संचालन ठप, यात्री परेशान