लोकप्रिय तमिल अभिनेता और तमिलगा वेट्टी कज़गम (TVK) के अध्यक्ष विजय को आज सुबह उनके चेन्नई स्थित आवास पर एक बम की धमकी मिली। सुबह लगभग 5:20 बजे चेन्नई पुलिस कंट्रोल रूम को एक कॉल आई, जिसमें दावा किया गया कि विजय के घर में बम रखा गया है। जिसके बाद, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बम निरोधक दस्ते को घटनास्थल पर भेजा। बम निरोधक दस्ते ने इलाके की घेराबंदी कर दी और गहन जांच शुरू की। जांच के बाद, बम निरोधक दल ने पुष्टि की कि वहां कोई विस्फोटक मौजूद नहीं था और धमकी को झूठा बताया। पुलिस ने नीलंकरई पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और फोन कॉल के स्रोत और इसके पीछे के मकसद की जांच शुरू कर दी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.