क्रोध की लहर कभी हिम्मत देती है, लेकिन बेकाबू होने पर दिल, दिमाग और सेहत सब तबाह कर देती है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, बार-बार गुस्सा हार्ट अटैक, बीपी और तनाव बढ़ाता है। आयुर्वेद इसे दोष असंतुलन मानता है, जिसे तुरंत काबू करना जरूरी।
गुस्से में सांस तेज चलती है। 4-7-8 तकनीक आजमाएं: गहरी सांस लें, रोकें, धीरे छोड़ें। विज्ञान व आयुर्वेद दोनों इसकी तारीफ करते हैं।
गर्मी बढ़ने पर कोल्ड वॉटर पिएं, जो शरीर-मन को ठंडक देता है।
झगड़े में न पड़ें, दूर हटकर मौन रहें। पांच मिनट की यह दूरी चमत्कार करती है।
तुलसी, हल्दी-अश्वगंधा अपनाएं। तुलसी चाय पीएं, हल्दी दूध लें। योग के प्राणायाम जैसे कपालभाति से नर्वस सिस्टम मजबूत बनेगा। इन सरल तरीकों से गुस्से को हरा दें, जीवन को शांत बनाएं।