मां बनने की राह पर चल रही सुरभि ज्योति ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की ताजा झलक दिखाई। मंगलवार को पोस्ट की गई तस्वीरों में ग्रीन कलर का सूट पहने बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। सिंपल लुक में कान के झुमके, नेचुरल मेकअप, खुले बाल और फूलों ने उन्हें angelic बना दिया। प्रेग्नेंसी ग्लो उनके चेहरे पर साफ झलक रहा है।
‘जंगल में फूल की तरह धीरे-धीरे खिलना,’ इस कैप्शन ने फैंस को भावुक कर दिया। मौनी रॉय, आरती सिंह और अनीता हसनंदानी समेत सेलेब्स ने जमकर शुभकामनाएं दीं। ‘कुबूल है’ से लेकर ‘नागिन’ तक की स्टार सुरभि का ये अंदाज फैंस को भा गया।
पहले ही इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी का संकेत देने वाली सुरभि जून में बच्चे का स्वागत करेंगी। सुमित सूरी से 5 साल डेटिंग के बाद जिम कॉर्बेट में शादी करने वाले इस जोड़े की लव स्टोरी सीक्रेट थी। अब माता-पिता बनने की खुशी में वह चमक रही हैं।