शाहिद कपूर के फैंस की बाट जोह रही थी ऐसी फिल्म की, जो ब्लॉकबस्टर साबित हो। ‘ओ रोमियो’ आ गई है- तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी संग एक्शन-रोमांस का तड़का। फिल्म के भयानक एक्शन सीन रोमांस पर भारी पड़ रहे हैं, ठीक ‘कबीर सिंह’ की तरह। 7 साल बाद क्या यह फिल्म शाहिद को वापस टॉप पर लाएगी?
2019 में ‘कबीर सिंह’ ने कमाल कर दिया- 60 करोड़ बजट, 400 करोड़ कमाई। टॉक्सिक मानी गई, फिर भी हिट। 2022 की ‘जर्सी’ इमोशनल ड्रामा थी, पिता-बेटे की क्रिकेट वाली संघर्ष भरी कहानी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ ही जमा हो सके 60-95 करोड़ के खर्चे में, ओटीटी ने बचाया।
‘ब्लडी डैडी’ 200 करोड़ की OTT फिल्म हिंसा से लबरेज थी। शाहिद का रोल तगड़ा, मगर रिव्यू औसत। 40 करोड़ फीस की चर्चा रही। कृति सेनन के साथ ‘तेरी बातों में…’ रोबोट रोमांस वाली अनोखी कहानी बनी, 75 करोड़ बजट पर 100-150 करोड़ बिजनेस, हिट कही जा सकी।
शाहिद की पिछली रिलीज फ्लॉप-औसत रही। ‘ओ रोमियो’ में वही आग है जो ‘कबीर सिंह’ में थी। दर्शक थिएटर्स में उमड़ रहे हैं। क्या यह सात साल का सूखा खत्म करेगी? बिजनेस ट्रैकिंग से साफ होगा।