बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक सुभाष घई सालों बाद टीवी पर लौटे और अपनी शिष्या मीनाक्षी शेषाद्री व राकेश बख्शी संग ‘इंडियन आइडल’ के सेट पर धूम मचाई। ‘गुरु-शिष्य’ थीम वाले इस एपिसोड ने दर्शकों को 80-90 के दशक की फिल्मों की यादें ताजा कर दीं।
इंस्टाग्राम पोस्ट में घई ने लिखा, ‘इंडियन आइडल शूट मंगलवार को सुपर मजेदार रहा। गुरु-शिष्य थीम में मेरी फेवरेट शिष्या मीनाक्षी शेषाद्री और राकेश बख्शी साथ थे।’ शो में आनंद बख्शी को याद किया गया। कंटेस्टेंट्स ने कर्ज, हीरो, कर्मा, राम लखन, सौदागर, खलनायक, ताल के सुपरहिट गाने पेश किए। आनंद बख्शी ने गौतम गोविंदा, क्रांति, मेरी जंग, प्रेम दीवाने में भी जादू बिखेरा।
श्रेया घोषाल व बादशाह जैसे जजों ने शो को हाई वोल्टेज बनाया। घई बोले, ‘एंटरटेनमेंट के शौकीनों के लिए इंतजार खत्म होने वाला है, शो देखो और मजा लो।’
सुभाष घई का फिल्मी सफर गजब का है। उन्होंने नई प्रतिभाओं को पंख दिए, मीनाक्षी जैसी एक्ट्रेस को स्टार बनाया। व्हिसलिंग वुड्स से वे नई पीढ़ी को तैयार कर रहे। छात्रों की ‘रॉकेटशिप’ शॉर्ट फिल्म का ट्रेलर सुर्खियां बटोर रहा, रिलीज का ऐलान बाकी।
गुरु-शिष्य की यह जोड़ी दर्शकों के दिलों में बस गई।