विशाल ददलानी ने म्यूजिक वर्ल्ड में नेपोटिज्म के खिलाफ तीखा हमला बोला। इंस्टाग्राम नोट में उन्होंने युवा कलाकारों से अपील की कि मंत्री या बड़े नेताओं की मदद से उनके पास न आएं। ऐसा करने वाले टैलेंटेड भी हों तो ब्लॉक हो जाएंगे।
‘मंत्री, नेता या उनके सचिव से कॉल करवाने की कोशिश न करें,’ उन्होंने चेताया। इससे करियर की राह में बड़ा रोड़ा बन जाता है। कनेक्शन से कॉन्ट्रैक्ट पाने वालों को वे तिरस्कार की नजर से देखते हैं।
एक ताजा किस्से में किसी सिंगर ने ऐसा दांव खेला। नतीजा- मंत्री समेत सब ब्लॉक। ‘चाहे कितना ही अच्छा गाओ, मेरा इंटरेस्ट खत्म।’
सलाह साफ है- अपने हुनर पर यकीन रखें, कड़ी मेहनत करें, धैर्य न खोएं। सिफारिश का रास्ता अपनाना आत्मविश्वास की कमी का सबूत है। अच्छे कलाकारों का समय जरूर आता है।
फैंस ने सराहा, मुनव्वर फारूकी ने हंसाया- ‘मैनेजर की ट्रू कॉलर आईडी ‘मंत्री’ है सर, अनब्लॉक!’ झंकार बीट्स से शुरूआत कर रॉकस्टार, ओम शांति ओम तक विशाल का सफर प्रेरणा है।