फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ का टाइटल सनातन धर्म और ब्राह्मणों के लिए अपमान बन गया है। नेटफ्लिक्स पर भड़के विवाद में केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने फेसबुक पर तीखा प्रहार किया। वृंदावन संतों ने भी इसे सनातन पर हमला बताते हुए बैन की मांग तेज कर दी।
कीर्तिवर्धन सिंह ने इसे ब्राह्मण भावनाओं पर घिनौना प्रहार कहा। उन्होंने फिल्म के जातिसूचक शब्दों की आलोचना की और सीएम योगी के आदेश पर यूपी पुलिस की कार्रवाई को उचित ठहराया।
वृंदावन में संतों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि पंडित जन्म-मृत्यु के हर कर्म में महत्वपूर्ण होते हैं। उन्हें घूसखोर कहना समूचे समाज का तिरस्कार है।
संतों ने चेतावनी दी कि सनातन पर यह सिलसिलेवार हमले हैं। पहले धार्मिक प्रतीकों को निशाना बनाया गया, अब ब्राह्मणों को। निर्माताओं पर चर्चा के लिए विवादित नाम चुनने का इल्जाम लगाया।
सरकार को पत्र लिखकर फिल्म रोकने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है।