बॉलीवुड में दहशत का माहौल है। फरार गैंगस्टर शुभम लोनकर ने रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग कराने के बाद पांच प्रमुख हस्तियों को उगाही के लिए धमकी दी। जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी लोनकर की इस कार्रवाई से इंडस्ट्री हिल गई।
पुलिस को जानकारी है कि धमकी भरे कॉल आए, मगर सितारों ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। सोशल मीडिया पर लोनकर की पोस्ट वायरल हो रही, जिसमें राम-राम और जय बजरंग बली कहने के बाद शेट्टी को ललकारा गया। ‘हमने कई बार कहा था दखल न दो, नहीं माने। यह ट्रेलर था, अगली बार घर के बाहर नहीं सीने में गोली लगेगी। बॉलीवुड सुधर जाओ।’
रोहित शेट्टी का कहना है उन्हें कोई मैसेज या कॉल नहीं आया। पुलिस देशभर में छापे मार रही है। यह पुराने गैंगवार का संकेत है, जिससे सितारों की सुरक्षा चिंता बढ़ गई। क्या इंडस्ट्री अब खुलकर बोलेगी या डर बरकरार रहेगा?