तमिल फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज निर्माता सौंदर्या रजनीकांत 16 साल के ब्रेक के बाद एक बार फिर प्रोड्यूसर बनकर लौट आई हैं। मदन निर्देशित ‘विद लव’ के प्री-रिलीज समारोह में उन्होंने अपने संघर्षों, पुरानी यादों और भविष्य की योजनाओं पर खुलकर बात की।
इवेंट के दौरान वेंकट प्रभु के साथ बातचीत में ‘गोवा’ फिल्म का जिक्र आया, जो उनकी पहली प्रोडक्शन थी और जिसे रिलीज हुए 16 बरस हो गए। सौंदर्या ने बताया, ‘उस फिल्म ने मुझे पहचान दी, लेकिन उसके बाद जीवन की कई परेशानियों ने मुझे फिल्म निर्माण से दूर कर दिया।’
यह बात सुनकर वे भावुक हो गईं। मंच से बोलीं, ‘प्रोड्यूसर बनकर लौटना मेरे लिए बहुत बड़ा पल है। मैंने ठान लिया था कि दोबारा एंट्री मारूं तो सच्चे दिल और क्रिएटिविटी वाली टीम के साथ। ‘विद लव’ का पूरा क्रू वैसा ही है जैसा मैं चाहती थी।’
उन्होंने गर्व से कहा, ‘इस कमबैक पर मुझे बहुत खुशी हो रही है। यह मेरी लगन और विश्वास का फल है। लंबे समय बाद ऐसी परिस्थितियों में लौटना भगवान की मेहरबानी है।’ सौंदर्या का यह कदम साउथ सिनेमा में नई चर्चा पैदा कर रहा है।