अमेरिका में मेलानिया ट्रंप पर बनी महंगी डॉक्यूमेंट्री ‘मेलानिया’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। वीकेंड ओपनिंग में करीब 7 मिलियन डॉलर कमा लिए, जो किसी डॉक्यूमेंट्री के लिए गजब की बात है। ब्रेट रैटनर निर्देशित यह फिल्म ट्रंप के दूसरे शपथग्रहण से महज 20 दिन पहले की कहानी बयां करती है।
ट्रंप भक्तों ने थिएटर्स में डटकर इसे सफल बनाया। दशक भर में ऐसी कमाई वाली डॉक्यूमेंट्री दुर्लभ है। मेलानिया ने एक्स पर ‘ए’ सिनेमास्कोर शेयर कर खुशी जताई।
दूसरी तरफ, क्रिटिक्स ने तगड़ी लताड़ लगाई। मेटाक्रिटिक पर 6% और रॉटेन टोमाटोज पर 10% रेटिंग मिली, यानी ज्यादातर ने नकार दिया।
रैटनर का 12 साल बाद कमबैक, पुराने यौन उत्पीड़न आरोपों के बावजूद, जिन्हें कोर्ट ने सही नहीं माना। अमेजन ने 75 मिलियन डॉलर से ज्यादा झोंक दिए- 40 मिलियन अधिकारों पर, 35 मिलियन प्रचार पर। हॉलीवुड रिपोर्टर ने इसे अब तक की सबसे महंगी डॉक्यूमेंट्री कहा।
अमेजन ने इससे इंकार किया, दर्शकों पर भरोसा जताया। बिक्री में देश का राजनीतिक ध्रुवीकरण झलका: कंजर्वेटिव क्षेत्रों में बंपर, लिबरल सेंटर्स में सन्नाटा। वैरायटी डेटा से 75% उत्तर अमेरिकी, 11% हिस्पैनिक दर्शक।
‘मेलानिया’ उसी सच्चाई को रेखांकित करती है जहां जनता की पसंद आलोचना को मात दे जाती है।