प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ के पार्ट 2 को लेकर चर्चा तेज हो गई है। दीपिका पादुकोण के फिल्म से बाहर होने के बाद, अब हर किसी को यह जानने की उत्सुकता है कि उनकी जगह कौन लेगा। फिल्म के मेकर्स ने पहले ही बता दिया था कि दीपिका अब फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। खबरों के मुताबिक, दीपिका ने फीस बढ़ाने की मांग की थी, जिसे मेकर्स ने मानने से इनकार कर दिया। अब चर्चा है कि उनकी जगह कीर्ति सुरेश को लिया जा सकता है, जिन्होंने पहले नाग अश्विन की फिल्म ‘महानति’ में काम किया था।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.