ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। ट्रेलर में वीएफएक्स वर्क की काफी सराहना हो रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में शाहरुख खान का भी योगदान है? दरअसल, ‘कांतारा चैप्टर 1’ के वीएफएक्स का काम शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने किया है। रेड चिलीज, शाहरुख खान और गौरी खान द्वारा स्थापित एक प्रोडक्शन कंपनी है, जो फिल्मों के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) पर काम करती है। ‘कांतारा चैप्टर 1’ के ट्रेलर में शानदार वीएफएक्स देखकर दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.