सीएम योगी आदित्यनाथ पर बनने वाली बहुचर्चित बायोपिक ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म को कतर और सऊदी अरब में रिलीज से पहले ही बैन कर दिया गया है। फिल्म में योगी आदित्यनाथ के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया है। ट्रेलर में अनंद वी जोशी को योगी आदित्यनाथ की भूमिका में देखा जा सकता है। निर्माताओं का कहना है कि प्रतिबंध के बावजूद, फिल्म दुनिया भर के दर्शकों के दिलों में जगह बनाएगी क्योंकि यह एक विचार को दर्शाती है। निर्माता रितु मेंगी ने कहा कि ‘यह फिल्म भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विषयों पर आधारित है’। फिल्म में परेश रावल, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और गरिमा विक्रांत सिंह जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 19 सितंबर को रिलीज होने वाली है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.