आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का ट्रेलर आ गया है, जिसमें एक्टर बनने के संघर्ष को दिखाया गया है। सीरीज में लक्ष्य ललवानी लीड रोल में हैं और उनका सपना बॉलीवुड में पहचान बनाना है। ट्रेलर में सलमान खान, बॉबी देओल, करण जौहर और राघव जुयाल जैसे सितारे भी नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में एक्शन, इमोशन और ड्रामा का मिश्रण है। सीरीज में लक्ष्य के अपोजिट सहर बंबा हैं। बॉबी देओल उनके पिता का रोल कर रहे हैं। मोना सिंह और विजयंत कोहली भी अहम किरदारों में हैं। सीरीज 18 सितंबर को रिलीज होगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.