मशहूर फिल्म निर्माता पार्थो घोष का सोमवार को 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनकी मृत्यु दिल की बीमारी के कारण हुई। पार्थो घोष ‘100 डेज’, ‘तीसरा कौन’ और ‘अग्नि साक्षी’ जैसी सफल फिल्मों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक सहायक निर्देशक के रूप में की थी। उन्हें 1991 में फिल्म ‘100 डेज’ से पहचान मिली। 1993 में निर्देशित ‘दलाल’ ने भी उन्हें सफलता दिलाई। उन्होंने 15 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया। उनकी आखिरी फिल्म ‘मौसम इकरार के दो पल प्यार के’ 2018 में रिलीज हुई। पार्थो घोष की पत्नी गौरी हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.