Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बर्कले में लापता कर्नाटक छात्र: राज्य सरकार ने विदेश मंत्रालय को अलर्ट किया

    February 14, 2026

    सांभर: भारत का सबसे विशाल हिरण जो बाघों को भी चुनौती देता है

    February 14, 2026

    साउथ अफ्रीका की धमाकेदार जीत: न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर हैट्रिक पूरी

    February 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Chhattisgarh»सैंड आर्ट के माध्यम से दिखी विष्णु सरकार के सुशासन और विकास की झलक
    Chhattisgarh

    सैंड आर्ट के माध्यम से दिखी विष्णु सरकार के सुशासन और विकास की झलक

    Indian SamacharBy Indian SamacharDecember 13, 20242 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    रायपुर 13 दिसम्बर 2024/छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज में आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित सैंड आर्टिस्ट श्री सुदर्शन पटनायक ने अपनी कला के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन और विकास को अभिव्यक्त किया। उन्होंने रेत की अद्भुत कृति तैयार कर छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों को दर्शाया। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित मंत्रीगण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

    कार्यक्रम में सुदर्शन पटनायक ने अपनी कला से सबका ध्यान आकर्षित किया। उनकी रेत की अद्भुत कृति ने सभी का मन मोह लिया। इस कृति में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन और विकास की झलक दिखाई दी। उन्होने सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल जैसी आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय प्रगति की है। श्री पटनायक ने सैंड आर्ट के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की प्रधानमंत्री आवास, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन बहाली, कृषक उन्नति योजना, एक पेड़ मां के नाम, न्यौता भोज, महतारी वंदन, तेंदूपत्ता संग्राहकों की पारिश्रमिक वृद्धि, राजिम कुंभ, राम लला दर्शन योजना, नई औद्योगिक नीति, संवर रहा छत्तीसगढ़ और सुशासन का एक साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल को बड़े ही कलात्मक ढंग से उकेरा है। सुदर्शन पटनायक की इस कला ने जनता को न केवल छत्तीसगढ़ में एक वर्ष में हुए विकास का अहसास कराया बल्कि सुशासन की छवि को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत भी किया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Chhattisgarh

    धमतरी सड़क दुर्घटना में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक

    February 14, 2026
    Chhattisgarh

    धमतरी सड़क हादसे में कोबरा के चारों जवान गए, ट्रक से भिड़ी कार

    February 14, 2026
    Chhattisgarh

    मुख्यमंत्री साय ने कहा, एआई से रेडियो बनेगा जनसेवा का सशक्त हथियार

    February 14, 2026
    Chhattisgarh

    सियादेवी जलाशय में धमाल मचा एडवेंचर फेस्ट, जानें खासियतें

    February 14, 2026
    Chhattisgarh

    सीएम विष्णु देव साय ने मैनपाट फेस्टिवल 2026 लॉन्च किया, 523 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की घोषणा

    February 14, 2026
    Chhattisgarh

    वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास की सुरक्षा और सह-अस्तित्व के सिद्धांतों के अनुरूप हो सभी गतिविधियों का संचालन :मुख्यमंत्री श्री साय

    February 13, 2026
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.