मयाली नेचर कैंप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 करोड़ की मयाली-बगीचा पर्यटन परियोजना का शुभारंभ किया। भारत सरकार की स्वदेश दर्शन 2.0 के तहत यह योजना मयाली क्षेत्र, मधेश्वर शिखर व कैलाश गुफा को पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाएगी।
सीएम साय ने इसे जशपुर पर्यटन के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि मयाली वैश्विक मानचित्र पर चमकेगा और स्थानीय लोगों को इसके लाभ मिलेंगे।
मधेश्वर महादेव का प्राकृतिक शिवलिंग विश्वविख्यात है। योजना से इसका महत्व बढ़ेगा। डेम के निकट रिसॉर्ट व कौशल विकास केंद्र स्थापित होंगे।
होम-स्टे नीति लागू होने से गांववासी पर्यटन से कमाई करेंगे। यहां की जैव-विविधता, जलप्रपात, आदिवासी जीवनशैली पर्यटकों के लिए आकर्षण बनेगी।
क्षेत्रीय युवाओं को टूरिज्म गाइड, सर्विस, साहसिक खेल, शिल्पकला व ऑनलाइन रिजर्वेशन का ट्रेनिंग मिलेगा। जशपुर की सांस्कृतिक छवि मजबूत होगी।
विकास में पर्यटक आवास, सभागार, भव्य गेट, दीवारें, स्वच्छता सुविधाएं, हरित पथ व लैंडस्केपिंग होगी। मंदिर क्षेत्र में प्रवेश मार्ग व गुफा में रेस्ट एरिया, सीढ़ी-रेलिंग का उन्नयन होगा।
यह परियोजना पर्यटन को गति देगी, अर्थव्यवस्था को बल प्रदान करेगी और छत्तीसगढ़ के इस खूबसूरत कोने को देश-दुनिया के समक्ष प्रस्तुत करेगी।