दूतकैंया गांव, गरियाबंद में हिंसक घटनाओं ने पूरे इलाके को हिला दिया है। पुलिस ने गांव को घेर लिया है और सतत गश्त से सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। रविवार को दो पक्षों का विवाद इतना उग्र हो गया कि मारपीट से आग लगाने और पुलिस पर पथराव तक पहुंच गया।
यह झड़प एक वर्ष पुराने धार्मिक विवाद से उपजी है। जेल से छूटे व्यक्ति ने गांव आते ही हमला कर दिया, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने आरोपी पक्ष की तलाश में जुट गए और हालात बेकाबू हो गए।
आक्रोशित भीड़ ने आरोपी से जुड़े चार मकानों को आग के हवाले कर दिया। संपत्ति को काफी क्षति पहुंची, लेकिन जानमाल का कोई बड़ा नुकसान नहीं। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे भी पत्थरों का सामना करना पड़ा। हल्की चोटें आईं और बल प्रयोग से मामला शांत हुआ।
आईजी अमरेश मिश्रा ने स्थिति की समीक्षा की। अब नियंत्रण है, लेकिन अतिरिक्त फोर्स तैनात है। एसपी ने कहा, आरिफ ने मारपीट की और दूसरे गांव में विवाद फैलाया। तीन एफआईआर राजिम में दर्ज। तीन लोग पकड़े गए, बाकी की तलाश जारी। अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की सलाह दी गई है।