रायपुर 7 अक्टूबर 2025/छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग और बस्तर संभाग के सभी जिलों के जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से “बस्तर राइजिंग” नामक विशेष अभियान 8 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। दो सप्ताह तक चलने वाला यह अभियान बस्तर संभाग के सातों जिलों में आयोजित किया जाएगा।
इस अभियान का उद्देश्य बस्तर की सांस्कृतिक, पर्यावरणीय और उद्यमशील क्षमताओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करना है। अभियान के दौरान विशेषज्ञों, युवाओं, शिल्पकारों और स्थानीय समुदायों के बीच संवाद, कार्यशालाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किए जाएंगे।
“बस्तर राइजिंग” का कारवां केशकाल, नारायणपुर, कोण्डागांव, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, चित्रकोट, बारसूर और जगदलपुर का भ्रमण करेगा। इस दौरान बस्तर की कला, हस्तशिल्प, कृषि, पर्यटन, खेल और शिक्षा से जुड़ी संभावनाओं पर विशेष फोकस किया जाएगा।
अभियान का समापन रायपुर में “हार्मोनी फेस्ट 2025” के रूप में होगा, जिसमें बस्तर की प्रेरक कहानियाँ, नवाचार और सांस्कृतिक विरासत प्रदर्शित की जाएंगी। यह आयोजन “दिल मेला – दिल में ला” थीम पर आधारित होगा।
Trending
- एचआईएल में जीसी की धमाकेदार जीत, रसेल की हैट्रिक ने मचाया धमाल
- मोदी का युवाओं को चुनौती: विकसित राज्यों का निर्माण करो
- राष्ट्रीय चैंपियनशिप में ओडिशा तीरंदाजों का दमदार प्रदर्शन, दूसरे स्थान पर
- आरसीबी का जलवा: मंधाना-हैरिस ने यूपी को 9 विकेट से रौंदा, डब्ल्यूपीएल में धमाल
- ट्रेन नॉनवेज में हलाल सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं: रेलवे की प्रियंक को सफाई
- असम सीएम सरमा ने चाय बागान युवाओं को दिए 296 रोजगार पत्र
- सीआईआई का जेके फिल्म महोत्सव: कश्मीर सिनेमा को मिलेगी नई पहचान
- एक लाख वैकेंसी: राजस्थान में सरकारी भर्ती का महाभियान
