रायपुर में विजयादशमी का त्योहार डब्ल्यू आर एस कॉलोनी में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस समारोह में शामिल हुए। लोगों ने रावण दहन और आतिशबाजी का शानदार नजारा देखा और उत्सव का भरपूर आनंद लिया। राज्यपाल ने विजयादशमी को आत्म-निरीक्षण का समय बताते हुए कहा कि हमें अपने भीतर की बुराइयों को दूर करने और देश व समाज की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है और हमें नकारात्मकता को त्यागकर अच्छे रास्ते पर चलना सिखाता है। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक पुरंदर मिश्रा, जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.