छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 71 नक्सलियों ने पुलिस और CRPF के सामने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 30 इनामी नक्सली भी शामिल हैं, जिन पर कुल 64 लाख रुपये का इनाम था। इन नक्सलियों ने लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया है। इस अभियान और पुनर्वास नीति से प्रेरित होकर, नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया और मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया। आत्मसमर्पण करने वालों में 21 महिलाएं भी शामिल हैं। सरकार आत्मसमर्पित नक्सलियों को कौशल विकास और पुनर्वास प्रदान करेगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.