रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों के सफल अभियान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ी सफलता है। मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए, जिन पर 40-40 लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत न केवल नक्सलवाद के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि छत्तीसगढ़ में शांति, सुरक्षा और विकास को भी बढ़ावा देगी। उन्होंने इस अभियान में शामिल सुरक्षाकर्मियों की सराहना की और कहा कि उनकी वीरता से राज्य शांति और विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद का अंत अब पहले से कहीं अधिक नजदीक है और उन्होंने विश्वास जताया कि मार्च 2026 तक भारत नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.