छत्तीसगढ़ के बालोद में एक अजीब मामला सामने आया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने दल्लीराजहरा नगर पालिका में तैनात उप अभियंता योगानंद सोम का तबादला नगर पंचायत तुमगांव कर दिया, जबकि उनकी मृत्यु दो महीने पहले ही हो चुकी थी। विभाग की ओर से जारी ट्रांसफर लिस्ट में हुई इस चूक ने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले का खुलासा होने के बाद विभाग ने आनन-फानन में ट्रांसफर आदेश को बदला। इस घटना ने प्रशासनिक तंत्र की गंभीर लापरवाही को उजागर किया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.