छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है, जहां 33 लाख रुपये के इनामी सहित 20 खूंखार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में 9 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं, जो कई गंभीर अपराधों में शामिल थे। यह आत्मसमर्पण डीआरजी जिला बल और सीआरपीएफ की विभिन्न बटालियनों, जैसे 111वीं, 217वीं, 218वीं, 226वीं और कोबरा की 203 बटालियन के संयुक्त प्रयासों से संभव हो पाया। सुकमा एसपी किरण चव्हाण, सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी सुरेश सिंह, एएसपी अभिषेक वर्मा, एसडीओपी परमेश्वर तिलकवार और डीएसपी मनीष रात्रे की मौजूदगी में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.