संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत बिलासपुर पहुंचे। उनका आगमन बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर हुआ, जिसके बाद वे सीधे जूना बिलासपुर में स्थित संघ कार्यालय के लिए रवाना हुए। शहर में उनके आने से संघ के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और विभिन्न स्थानों पर उनके स्वागत की व्यवस्था की गई। बताया जा रहा है कि भागवत शाम 6 बजे सिम्स ऑडिटोरियम में एक स्मारिका विमोचन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और आयोजकों ने सुरक्षा और अन्य प्रबंधों को पूरा कर लिया है, वहीं कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.