छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में एक परिवार के चार सदस्य बह गए। परिवार बेलगहना चौकी क्षेत्र में मरही माता के दर्शन के बाद लौट रहा था, तभी उफनते नाले को पार करते समय यह हादसा हुआ। तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक लापता है। रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर खोजबीन शुरू की, लेकिन खराब मौसम के कारण रात में बचाव कार्य रोकना पड़ा। सुबह होते ही लापता व्यक्ति की तलाश फिर से शुरू कर दी गई।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.