छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर से अपनी गति पकड़ ली है, जिससे राज्य में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को 14 जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। रायपुर, धमतरी, बिलासपुर, बलरामपुर, सूरजपुर, जशपुर, महासमुंद और गरियाबंद सहित कई जिलों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में मानसून कमजोर रहेगा, जबकि उत्तरी छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। राजधानी रायपुर में गुरुवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान, छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। 1 जून से 20 अगस्त के बीच राज्य में 787.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.