छत्तीसगढ़ में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट का विस्तार होगा। इस विस्तार में तीन नए विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसकी पुष्टि भाजपा विधायक दल के सचेतक सुशांत शुक्ला ने की है। राजभवन से विधायकों को फोन आ चुके हैं। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10:30 बजे रायपुर के राजभवन में आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्यपाल रामेन डेका नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री साय के मंत्रिमंडल में कुल 13 मंत्री हो जाएंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल से मुलाकात की थी। नए मंत्रियों के लिए स्टेट गैरेज में तीन नई कारें भी तैयार की गई हैं। राज्यपाल रामेन डेका ने मंगलवार को रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार का संकेत दिया था। उन्होंने कहा था कि कुछ तो होने वाला है। इसके बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें लग रही थीं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.