मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता के रूप में अटल जी हमेशा स्मरणीय रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज हम छत्तीसगढ़वासी जिस ‘छत्तीसगढ़’ शब्द का उपयोग करते हैं, वह अटल जी की ही देन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे और एक पत्रकार, कवि और राजनेता के रूप में उन्होंने अपनी पहचान बनाई थी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण का सपना साकार हुआ। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के रजत महोत्सव का शुभारंभ किया गया है और यह वर्ष अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष भी है। इस अवसर पर, अधोसंरचना विकास में तेजी लाने के लिए विशेष बजट का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी ने जिस उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया, उन उद्देश्यों की पूर्ति करते हुए हमारा राज्य तेजी से तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन इस बात का प्रमाण है कि राजनीति संवाद, सहमति और संवेदना की कला है।
Trending
- जापान में भूकंप: नोडा तट पर 6.0 की तीव्रता, सुनामी का खतरा नहीं
- अमेरिकी रिपोर्ट: 2026 में भारत-पाकिस्तान, अफगान-पाक में युद्ध की आशंका
- भारत-बांग्लादेश जल संधि: फरक्का समझौते की अहमियत और भविष्य पर बहस
- नए साल का तोहफा: IGL ने PNG ₹0.70/SCM सस्ता किया
- आतंकवाद से भड़केगा भारत-पाकिस्तान युद्ध? 2026 की चिंताजनक भविष्यवाणी
- जेपी जेल से तीन कैदियों का फरार होना, झारखंड में सुरक्षा पर सवाल
- 14,100 लोगों पर आरपीएफ का शिकंजा: रेल सुरक्षा में अभूतपूर्व कार्रवाई
- दिल्ली-NCR कोहरे की चपेट में: उड़ानों और ट्रेनों का संचालन ठप, यात्री परेशान
