राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ में हुए एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। सभी मृतक मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले थे और एक कार में सवार होकर उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के बाद ओडिशा के जगन्नाथ पुरी जा रहे थे। चिरचारी गांव के पास, कार चालक को झपकी आ गई, जिसके कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.