बलौदाबाजार जिले में पेट्रोल पंप सुपरवाइजर पर हमले का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि यह हमला खेल मंत्री टंकराम वर्मा के भतीजे और उनके दोस्तों ने किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित विनोद दुबे ने बताया कि 9 अगस्त की रात को कृष्णा वर्मा और आशीष बघेल ने उन्हें पेट्रोल पंप से बाहर बुलाया और ढाबे के पास ले जाकर मारपीट की। आरोपियों ने ‘चाचा हमारे मंत्री हैं’ कहते हुए धमकी दी। मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि वे गलत बातों का समर्थन नहीं करते और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.