Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    निसांका के शतक से श्रीलंका की सुपर 8 में एंट्री, खिलाड़ी खुश

    February 17, 2026

    बिश्नोई गैंग का जेल से रोहित शेट्टी पर हमला, सनसनीखेज प्लानिंग आई सामने

    February 17, 2026

    वैशाली बीडीओ की दबंगई: कार टच हुई तो युवक को पीटा, पैर पकड़े गिड़गिड़ाया

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Chhattisgarh»रक्षा बंधन 2025: तिथि, मुहूर्त और महत्व
    Chhattisgarh

    रक्षा बंधन 2025: तिथि, मुहूर्त और महत्व

    Indian SamacharBy Indian SamacharAugust 8, 20252 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Raksha Bandhan 2025 : रक्षाबंधन का त्योहार हर साल श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह दिन भाई-बहन के अटूट रिश्ते, स्नेह और सुरक्षा के वादों का प्रतीक है। इस वर्ष रक्षाबंधन 9 अगस्त 2025, शनिवार को मनाया जाएगा।

    इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं होगा। ज्योतिष के अनुसार, भद्रा 9 अगस्त को सुबह 1 बजकर 52 मिनट पर समाप्त हो जाएगी, जिसके बाद पूरे दिन राखी बांधने का पर्व मनाया जा सकता है।

    भद्रा काल: शुभ कार्यों के लिए अशुभ
    शास्त्रों में भद्रा काल में शुभ कार्य करने की मनाही है। विशेष रूप से रक्षाबंधन और होलिका दहन के दिन भद्रा काल होने पर, भद्रा काल समाप्त होने के बाद ही शुभ कार्य करना चाहिए। आमतौर पर रक्षा बंधन पर भद्रा काल होता है, लेकिन इस साल 9 अगस्त 2025 को रक्षा बंधन से पहले ही भद्रा काल समाप्त हो रहा है। इसलिए, बहनें अपने भाइयों की कलाई पर सुबह 5.47 बजे से लेकर दोपहर 1.24 बजे तक शुभ मुहूर्त में राखी बांध सकती हैं। बहनों को भाइयों को राखी बांधने के लिए कुल 7 घंटे 37 मिनट का समय मिलेगा।

    इस दिन बुध ग्रह का कर्क राशि में उदय भी हो रहा है, जिसे ज्योतिष में शुभ माना गया है। ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूलता के कारण यह रक्षाबंधन विशेष रूप से फलदायी होगा।

    भद्रा काल 8 अगस्त को रात 2 बजे तक
    जानकारी के अनुसार, 8 अगस्त को दोपहर बाद पूर्णिमा तिथि शुरू हो रही है और दोपहर 2.12 बजे से भद्रा काल भी शुरू हो रहा है जो रात 1.52 बजे तक रहेगा। शास्त्रों में उदयाकाल यानी सूर्योदय पर पड़ने वाली तिथि को महत्व दिया गया है, इसलिए 9 अगस्त को सूर्योदय के समय पूर्णिमा तिथि पर रक्षा बंधन मनाना शुभ होगा। इस दिन श्रवण नक्षत्र का संयोग भी बन रहा है।

    2025 Auspicious Time Bhadra Brother-Sister Festival Muhurat Purnima Raksha Bandhan Shravan Month Significance
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Chhattisgarh

    मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की

    February 16, 2026
    Chhattisgarh

    आस्था, संस्कृति और रामकथा से आलोकित हुआ राजिम कुंभ कल्प 2026

    February 16, 2026
    Chhattisgarh

    बलरामपुर: एसडीएम गिरफ्तार, आदिवासी बुजुर्ग की लाठियों से मौत

    February 16, 2026
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ बालोद: बच्ची की कब्र से सिर चोरी, नींबू-चावल से तंत्र का शक

    February 16, 2026
    Chhattisgarh

    बोराई अस्पताल में स्टाफ नदारद, मरीज तड़प-तड़प कर मरा

    February 16, 2026
    Chhattisgarh

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भगवान राजीव लोचन एवं कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में की पूजा अर्चना : महानदी महाआरती में हुए शामिल, छत्तीसगढ़ की समृद्धि की प्रार्थना की

    February 15, 2026
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.