UPI इस्तेमाल करने वालों के लिए 1 अगस्त, 2025 से नए नियम लागू हो रहे हैं। NPCI इन बदलावों को UPI प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए ला रहा है। इन नियमों के अनुसार, अब आप दिन में 50 बार से ज्यादा बैलेंस चेक नहीं कर पाएंगे। साथ ही, एक ऐप पर अपने बैंक अकाउंट को 25 बार से ज्यादा नहीं देख पाएंगे। पेमेंट स्टेटस की जांच भी दिन में 3 बार ही की जा सकेगी, जिसमें हर बार 90 सेकंड का अंतर होना जरूरी है। ऑटोपे ट्रांजेक्शन के लिए समय निर्धारित किया जाएगा और चार्जबैक की सीमा तय की गई है। ये बदलाव सिस्टम पर बढ़ते दबाव को कम करने और ट्रांजेक्शन को तेज करने के लिए हैं। NPCI ने अप्रैल और मई 2025 के बीच पेमेंट में देरी और सर्विस बाधित होने की शिकायतों को देखते हुए यह कदम उठाया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.