जांजगीर-चांपा में ACB ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए पटवारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी बालमुकुंद राठौर ग्राम हल्का नंबर 19, धाराशिव पुटपुरा में तैनात था। ग्रामीण सतेन्द्र कुमार राठौर की शिकायत पर ACB ने कार्रवाई की, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि पटवारी जमीन दुरुस्ती और बटांकन के कार्य के लिए रिश्वत मांग रहा था। ACB ने शुक्रवार को जाल बिछाकर पटवारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा। इस गिरफ्तारी से सरकारी विभागों में खलबली मच गई है और आरोपी के खिलाफ आगे की जांच जारी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.