Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    वैश्विक तेल संकट: रूस तैयार, भारत तय करे स्रोत – राजदूत

    March 5, 2026

    7बी तरीके से डिप्रेशन को कहें अलविदा, अपनाएं आसान उपाय

    March 5, 2026

    टी20 वर्ल्ड कप जीतेगा भारत: रवींद्र जडेजा की बहन नैना

    March 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Chhattisgarh»भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के निदेशक श्री रामकुमार काकानी ने आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात
    Chhattisgarh

    भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के निदेशक श्री रामकुमार काकानी ने आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात

    Indian SamacharBy Indian SamacharMarch 20, 20252 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आईआईएम रायपुर के पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम में शामिल होने का आमंत्रण

    रायपुर, 20 मार्च 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के निदेशक श्री रामकुमार काकानी ने आज सौजन्य मुलाकात की और उन्हें 22 एवं 23 मार्च 2025 को आयोजित दो दिवसीय पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस निमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया और इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर प्रोफेसर श्री संजीव पाराशर भी उपस्थित थे।

    नेतृत्व और नीति निर्माण पर केंद्रित होगा कार्यक्रम

    श्री काकानी ने बताया कि यह विशेष कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के विधायकों के लिए डिजाइन किया गया है, जिसका उद्देश्य समकालीन प्रबंधन और नीति निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श को बढ़ावा देना है। इस मंच पर प्रख्यात नीति निर्माता, शिक्षाविद, और विचारक एकत्र होंगे, ताकि विभिन्न विषयों पर सहयोगात्मक सोच और समस्याओं के व्यावहारिक समाधान की प्रक्रिया के सम्बन्ध में सारगर्भित विचार विमर्श किया जा सके।

    छत्तीसगढ़ में नेतृत्व कौशल को नया आयाम देने की पहल

    भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर के निदेशक श्री काकानी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति और उनके अनुभवजन्य विचार न केवल कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे, बल्कि प्रतिभागियों के लिए प्रेरणादायक भी होंगे।

    श्री काकानी ने यह भी उल्लेख किया कि यह कार्यक्रम विधायकों को प्रभावी नेतृत्व कौशल विकसित करने और नीति निर्माण में नवीन दृष्टिकोण अपनाने के लिए सहयोग करेगा। यह पहल छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनहितैषी नीतियों को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Chhattisgarh

    ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: संशोधित भारतनेट प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति

    March 5, 2026
    Chhattisgarh

    शराब पर डांट से भड़का बेटा, पिता की हत्या कर बिरयानी ठूंस ली

    March 4, 2026
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ बालोद: पति ने पत्नी को साड़ी से मार डाला, नदी किनारे रची साजिश

    March 3, 2026
    Chhattisgarh

    देवी क्रोध से होली बंद: छत्तीसगढ़ के इस गांव की अनोखी कहानी

    March 3, 2026
    Chhattisgarh

    होली सद्भाव, अपनत्व और गिले-शिकवे भुलाने का पर्व है :मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    March 3, 2026
    Chhattisgarh

    जंगल नर्सरी में प्रेम प्रसंग पकड़े फॉरेस्ट गार्ड की धुनाई, वीडियो वायरल डीएफओ नोटिस

    March 1, 2026
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.