संबलपुर। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मंगलवार को लापंगा स्थित हिंडाल्को के आदित्य एल्यूमिनियम प्लांट में भारत की पहली फ्लैट रोल्ड प्रोडक्ट्स एल्यूमिनियम यूनिट का लोकार्पण किया और ओडिशा में औद्योगिक क्रांति का बिगुल फूंका।
उन्होंने बताया कि 20 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं से राज्य नई ऊंचाइयों को छू रहा है, जो 15 लाख रोजगार सृजित करेंगी। इस 26,996 करोड़ की परियोजना से 5,012 नौकरियां उत्पन्न होंगी, जो सहायक उद्योगों को बल प्रदान करेगी।
पश्चिमी ओडिशा को जंगलों से औद्योगिक हब बनते देख माझी ने इसे आत्मविश्वास व उद्यम का प्रतीक कहा। श्रमिकों की प्रशंसा करते हुए बोले, आपकी मेहनत ही प्रगति का आधार है।
विकास का पैमाना जीवन परिवर्तन है- नौकरी, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य। पश्चिमी ओडिशा को वैश्विक केंद्र बनाने के लिए स्थानीय रोजगार, एमएसएम मजबूती, हरित उत्पादन पर फोकस।
हर युवा-गांव का उत्थान सुनिश्चित करने और उद्योगों का स्वागत करने की अपील की। राउरकेला में एंटरप्राइज ओडिशा 2026 का उद्घाटन किया, जहां कंपनियों ने अपनी ताकत दिखाई।
सांस्कृतिक अनुष्ठान व ड्रोन शो ने पश्चिमी ओडिशा की सांस्कृतिक धरोहर व औद्योगिक उड़ान को जीवंत किया।