मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि भारत-ईयू एफटीए महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। राज्य के उद्योगों और किसानों दोनों को इससे अप्रत्याशित लाभ होगा।
कपड़ा, इंजीनियरिंग उत्पाद, दवाएं, रसायन, चिकित्सा उपकरण, वाहन पार्ट्स, धातु, इलेक्ट्रॉनिक्स और ज्वेलरी क्षेत्रों में ग्रोथ का दौर शुरू होगा। वैश्विक बाजारों तक आसान पहुंच से प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।
सोशल मीडिया पर उन्होंने इसे मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। यूरोप के 27 देशों से व्यापारिक रिश्ते मजबूत होंगे। निर्यात में 6.41 लाख करोड़ की वृद्धि की संभावना, खासकर श्रम आधारित क्षेत्रों में।
किसानों के लिए कृषि निर्यात के रास्ते सुगम। भारतीय टैलेंट को अंतरराष्ट्रीय अवसर। महाराष्ट्र निर्यात इंजन बनेगा।
विश्व आर्थिक मंच में 30 लाख करोड़ के सौदों के बाद 7-10 लाख करोड़ के नए निवेश। उद्योगों से लेकर फिनटेक तक का कवरेज। ज्यादातर एफडीआई 18 देशों की कंपनियों से।