भागलपुर मेट्रो परियोजना ने नई गति पकड़ ली है। पहले फेज का सर्वे रिपोर्ट जमा हो चुकी है, वहीं दूसरे फेज का सर्वे जमीन पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। स्वीकृति मिलते ही मेट्रो निर्माण का बिगुल बज जाएगा।
नाथनगर नस्तरखानी, रत्तीपुर-बैरिया पंचायत, चंपानगर, पुरानी सराय, रामपुर खुर्द, महेशपुर, अलीगंज और सबौर के सरधो-जिछो में सर्वे चल रहा है। स्टेशन लोकेशन, लाइन की दिशा-दशा और तकनीकी पहलुओं की पड़ताल हो रही है। इससे शहर का पूर्ण डिजिटल मानचित्र तैयार होगा, जिसमें हर बुनियादी तत्व दर्ज होंगे- इमारतें, रास्ते, जल निकासी, नदियां, ऊंचाई, पानी की परतें और पाइपलाइनें।
तीन लाइनों- रेड, ब्लू, ग्रीन पर दो कॉरिडोर बनेंगे। ईस्ट-वेस्ट 17 किमी सबौर-चंपानगर और नॉर्थ-साउथ 12 किमी भागलपुर-वातुविहार। 22 स्टेशनों में भागलपुर इंटरचेंज महत्वपूर्ण होगा।
यार्ड के लिए जगदीशपुर में तीन जगहें और नाथनगर यूनिवर्सिटी जोन चिह्नित हो रहे हैं।
ट्रैफिक जाम से मुक्ति, आसान सफर और विकास की नई उड़ान मिलेगी। सर्वे रिपोर्ट से मेट्रो का सफर शुरू होगा।