वैशाली के महनार में बीडीओ साहब ने एक युवक को सरेआम थप्पड़ों से नवाजा। मामला सरकारी गाड़ी को हल्की सी खरोंच लगने का था, लेकिन अधिकारी इतना भड़क गए कि कानून को ताक पर रख दिया। पीड़ित युवक पैर पकड़कर माफी तो मांगता रहा, पर साहब ने एक के बाद एक थप्पड़ चलाए।
वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक की बदहाली साफ झलक रही है। वह बार-बार कह रहा है, ‘भूल हो गई साहब, माफ कर दो’, लेकिन बीडीओ का क्रोध कम न हुआ। भीड़ में से किसी ने यह नजारा मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया का हॉट टॉपिक बन गया।
लोगों में बीडीओ के इस रवैये को लेकर भारी आक्रोश है। कईयों ने कहा कि छोटी बात पर हिंसा स्वीकार नहीं। अधिकारी को तत्काल निलंबित करने और जांच की मांग हो रही है। यह घटना बिहार प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है।
प्रशासनिक महकमे से चुप्पी बरकरार है। वीडियो की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई संभव है। फिलहाल, जनता न्याय की उम्मीद में ताक रही है।