वैशाली जिले के हाजीपुर में शुक्रवार को कुख्यात प्रिंस कुमार का अंत हो गया। 300 किलो सोना लूटने वाले इस गैंगस्टर को STF और स्थानीय पुलिस ने दिग्घी के हनुमान नगर में घेराबंदी कर मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान प्रिंस ने पुलिस पर फायरिंग की, लेकिन जवाब में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। एक साथी को हथियार समेत पकड़ा गया।
मृतक के पिता नंदकिशोर सिंह ने मीडिया से कहा, ‘पुलिस को धन्यवाद। ये काम पहले ही हो जाना चाहिए था। वह अपराधी था, हमारा बेटा नहीं।’ एसपी विक्रम सिहाग के अनुसार, छिपे होने की जानकारी पर छापा मारा गया।
अभिजीत कुमार उर्फ प्रिंस सुबोध सिंह का करीबी था। उसके नाम पर लूट, हत्या के 40 केबल से ज्यादा केस। गैंग ने देशभर में सोना लूटा—आसनसोल 56 किलो (2017), हाजीपुर 55 किलो (2019), उदयपुर 24 किलो व कटनी 16 किलो (2022), देहरादून 18 किलो (2023)।
हाजीपुर कोर्ट में कांस्टेबल की हत्या कर भागा, जेल से इलाज के बहाने 8 पुलिसकर्मियों को रौंदा। वर्षों की तलाश आज खत्म हुई। बिहार पुलिस की यह सफलता अपराधियों के लिए चेतावनी है। सोना तस्करी के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार।