जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर पटना में आरजेडी मुख्यालय में तेजस्वी यादव ने बीजेपी और एनडीए पर जोरदार हमला बोला। नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नियुक्ति को परिवारवाद बताते हुए उन्होंने सरकार की कमियों पर भी खुलकर निशाना साधा।
तेजस्वी ने मीडिया से कहा, लोकतंत्र में लोक हार गया, तंत्र जीत गया। सिस्टम के पूरे दम के बावजूद 60 फीसदी वोट विरोध में पड़े। हमारी पार्टी को 1.9 करोड़ वोट जनता का आशीर्वाद हैं।
कर्पूरी ठाकुर का सपना अधूरा है। बिहार गरीबी, पलायन और बेरोजगारी से जूझ रहा है। 20 साल से वही लोग सत्ता में हैं जो ठाकुर जी के खिलाफ थे। वे चुनिंदा लोगों की सुनते हैं, संविधान पर खतरे की घंटी बजा रहे हैं।
कानून-व्यवस्था ध्वस्त, अपराध चरम पर। महिलाओं की सुरक्षा पर सरकार मौन। शंभू हॉस्टल कांड पर चुप्पी शर्मनाक है। बीजेपी नेता का बयान कि तेजस्वी बाहर हो तो अपराध कम होता है, हास्यास्पद है। रोज दुष्कर्म-हत्या हो रही है।
पीएम ने बच्ची बलात्कार पर एक शब्द नहीं कहा। नितिन नबीन को अध्यक्ष पद पर बधाई, पर उनके पिता का पद क्या था? असली परिवारवाद यही है।
प्रोपेगंडा रोकने 100 दिन चुप रहूंगा। सत्र बाद बिहार भ्रमण कर संगठन मजबूत करेंगे। महागठबंधन हार नहीं मानेगा, जनता की लड़ाई लड़ेंगे।