राजगीर का इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है, जिसका उद्घाटन रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। यह भव्य स्टेडियम 90 एकड़ में फैला हुआ है और इसे इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के मानकों के अनुसार डिजाइन किया गया है। इसमें 40,000 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था है। स्टेडियम में महाराष्ट्र से लाई गई लाल मिट्टी से छह पिचें और मोकामा की काली मिट्टी से सात पिचें बनाई गई हैं। बारिश के दौरान पानी की निकासी के लिए विशेष जल निकासी प्रणाली है। इसमें हाई-टेक ड्रेसिंग रूम, अत्याधुनिक अभ्यास क्षेत्र, प्रेस बॉक्स, मीडिया सेंटर, वीआईपी गैलरी, डिजिटल स्कोरबोर्ड और शक्तिशाली फ्लड लाइट्स जैसी सुविधाएं भी हैं। यह बिहार का पहला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.